Introducing BluPapa Emulator
दोस्तों आज मैं जो एमुलेटर बताने जा रहा हूँ वो आपको जरूर पता नहीं है और किसी भी भारतीय वेबसाइटों में इसका ज़िक्र किया हुआ हमें नहीं मिला। आज जो एमुलेटर मैं आपको बताने जा रहा हूँ , उसका नाम BluPapa यह है।
क्या है BluPapa Emulator?
हेल्लो दोस्तों, एक लम्बे समय के बाद हमें एक ब्लूपापा (BluPapa) नाम का
नया एंड्राइड एमुलेटर मिला है । फ़िलहाल हम इस एमुलेटर के देश, कंपनी के बारे
में कुछ नहीं कह सकते। लेकिन इतना तो कह सकते है की यह एमुलेटर भी गेमर्स को
पसंद आ जायेगा।
BluPapa Emulator विंडोज के लिए उपलब्ध है। BluPapa की वेबसाइट चीनी
भाषा में है। दिखने में तो इस एमुलेटर (BluPapa) का इंटरफ़ेस BlueStacks के
इंटरफ़ेस से मिलता जुलता है, लेकिन परफॉरमेंस High End PCs के मुकाबले
Low End PCs में हमें बेहतरीन लगा।
क्या SmartGaGa के बाद यह फॉरेन एमुलेटर भी भारत में छा जायेगा? , यह अब
प्रश्न मन में आ गया है ।
BluPapa Emulator कैसे डाउनलोड करे?
BluPapa Android Emulator डाउनलोड करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें--
Step 1:
https://blupapa.com इस वेबसाइट पे जाए।
इसके लिए अपना ब्राउज़र खोले। सर्च इंजन i.e., Google search, Bing etc पे जाकर "BluPapa" यह नाम टाइप करके अपने कीबोर्ड के Enter बटन को दबाएँ। अब आपके सामने बहुत सर्च रिजल्ट्स आ चुके होंगे।
इनमे से टॉप सर्च रिजल्ट (BluPapa.com) को क्लिक कर आगे बढे। या यहाँ पर क्लिक करे।
अब आप BluPapa.com पर आ चुके होगे।
साईट की मूल भाषा यह Chinese है। आप Google Translate/Other Translators e.g., Bing Translate के द्वारा साईट को ट्रांसलेट कर सकते है।
सर्च के लिए अगर आपने गूगल सर्च यूज़ किया है, तो वो खुद ट्रांसलेशन के लिए पूछेगा या आप इसके लिए BluPapa Website को Edge (Microsoft ब्राउज़र) में खोल सकते है।वेबसाइट ट्रांसलेट करने की वैसे कोई ज़रुरत नहीं है।
-
Step 2: Download के बटन पर क्लिक करे।
BluPapa के साईट पर जाने के बाद आपके सामने गुलाबी रंग का एक बटन दिखाई देगा, जिसपर Chinese भाषा में कुछ लिखा हुआ है, और "BluPapa V1.0" यह लिखा हुआ होगा। उस बटन पर क्लिक करे।
अब BluPapa V1.0 का Setup Download होना स्टार्ट हो जाएगा।
BluPapa Emulator कैसे इनस्टॉल करे?
BluPapa Install करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें--
BluPapa Emulator का Setup डाउनलोड करे।
इसके लिए BluPapa के साईट पर जाए (BluPapa.com) और डाउनलोड (गुलाबी रंग का बटन, जिसपर BluPapa V1.0 लिखा है) के बटन पर क्लिक करे।
अब आपका 397 MB का Setup डाउनलोड स्टार्ट हो जाएगा।
-
डाउनलोड किया हुआ Setup अब Open करे।
डाउनलोड किया हुआ सेटअप ओपन करने के लिए अब उस सेटअप फाइल पर डबल क्लिक कर, आये हुए Pop-up पर YES या ALLOW पर क्लिक करे।
क्लिक करने के बाद, Verifying Installer या Setup is Loading Files के परसेंटेज आपको दिखाई देंगे।
100% होने के बाद अगली स्टेप फॉलो करे।
-
पीले रंग के बटन पर क्लिक करे।
इंस्टालर वेरीफाई होने के बाद आपको इस तस्वीर में जो इंटरफ़ेस दिखाई दे रहा है, कुछ वैसा ही इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
अब जो पीले रंग का बटन आपको दिखाई दे रहा है, उस बटन पर क्लिक करे। अब आपका इंस्टालेशन स्टार्ट हो जायेगा।
यह इंस्टालेशन 100% कम्पलीट होने के बाद डेस्कटॉप पर BluPapa और Bluestacks Multi-Instance Manager का आइकॉन आ जायेगा।
-
फिरसे पीले रंग के बटन पे क्लिक करे।
वह इंस्टालेशन पूरा होने के बाद फिरसे एक पीले रंग का बटन आ जाएगा, उस बटन पर क्लिक करे।
बाद में आपको कुछ ऐसा एप्लीकेशन/इंस्टालेशन स्टार्ट होता दिखाई देगा-
फिरसे एक इंस्टालेशन स्टार्ट हो जाएगा। (इंस्टालेशन वक्त लेता है)
-
बधाई हो, BluPapa इनस्टॉल हो चूका है!
अब आपका BluPapa इनस्टॉल हो चूका है। सेटअप कम्पलीट होने के बाद BluPapa अपने-आप ही ओपन हो जाएगा या आप डेस्कटॉप पर जो आइकॉन है, उसपर डबल-क्लिक करके BluPapa खोल पाएंगे।
BluPapa Emulator के Issues (प्रोब्लेम्स)
दोस्तों, यह प्रॉब्लम मेरे पीसी में आई है। ज्यादातर PCs में यह प्रोब्लेम्स दिख रही है। आप इस इमेज से और भी अच्छा समझ पायेंगे, की यह प्रॉब्लम है कैसी।
आपको BluPapa इनस्टॉल करके एक बार ज़रूर देखना चाहिए की; यह एरर आपके पीसी में आ रहा है की नहीं। अगर एरर नही आया तो अच्छी बात है। और
अगर एरर आ भी गया तो हम आपके लिए एक नयी पोस्ट बनायेगे, जिसमे इस एरर का सलूशन हो।
Solution (Updated): BluPapa Emulator फिरसे २ बार ओपन करके देखिये. अब एमुलेटर ईमेल-अकाउंट के लिए पूछेगा. अकाउंट विंडो के ऊपर के क्रॉस पर दबाये; अब आप BluPapa चला पाएंगे.
हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब कर, आप अपने ईमेल के इनबॉक्स में हर नयी पोस्ट
देख पाएंगे।
New Emulators के बारे में मैं ऐसेही आपको बताता रहूँगा। अगर आपको याद होगा, SmartGaGa के बारे में हिंदी में हमने ही सबसे पहले हमारे पुराने YouTube Channel पे बताया था।
अगर आपको New Updates के बारे में सूचित रहना है, तो हमारा नया YouTube Channel सब्सक्राइब कीजिये।
और पढ़े:
1.कौनसा एमुलेटर आपके पीसी के लिए बेहतर है?
2.पीसी से स्मार्टगागा में फाइल इम्पोर्ट या ट्रांसफर कैसे करें ?
3.विंडोज १० में गैजेट्स पैक कैसे इनस्टॉल करे ?











No comments:
Post a Comment